बदायूं में पति ने 1000 रुपये के लिए सौंप दी पत्नी, पैसे लेकर दोस्तों से कराया गैंगरेप

बदायूं/उत्तर प्रदेश। बदायूं में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिलवाया। इस घिनौनी घटना के पीछे की वजह एक हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को वह पति के साथ गैस कनेक्शन के कागजात बनवाने के लिए एजेंसी जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी पप्पू और बालकिशन मिला। इस बीच उसके पति ने दोनों से एक हजार रुपये लिए और धोखेबाजी करते हुए ये कहकर दोनों आरोपियों के साथ भेज दिया कि वह किसी जरूरी काम से जा रहा है। तुम मेरे इन दोनों दोस्तों की बाइक पर गैस एजेंसी चली जाओ।
पति की बात मानकर पीड़िता दोनों के साथ चली गई। रास्ते में आरोपी पप्पू और बालकिशन उसे जंगल में सुनसान जगह पर लेकर पहुंच गए। जहां दोनों ने उसका मुंह बांद कर गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बदहवास हालत में किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची, जहां पति मौजूद मिला जब उसने पति से पूंछा तब उसने कहा कि इसी काम के लिए दोस्तों से एक हजार रुपये लिए थे। तूझसे ही अब कमाऊंगा। फिलहाल ये पूरी वारदात तरह-तरह की चर्चा का केंद्र बनी हुई।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण हृदयेश कठेरिया ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




