बीवी नहीं मिली, तो 5 बच्चों संग यमुना में कूदकर जान दे दूंगा’, बागपत के परेशान शख्‍स ने दी चेतावनी

बागपत/उत्तर प्रदेश। यूपी के छपरौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल करते हुए पीड़ित ने पुलिस पर उत्पीड़न और तीन लोगों पर पत्नी को भगाने के आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी के न मिलने पर बच्चों के साथ यमुना में कूदकर जान देने की चेतावनी दी है।
शामली के कैराना का रहने वाला राधेश्याम कश्यप काफी समय से बागपत जिले के टांडा गांव में रह रहा है। रविवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी 11 माह से गायब है। पांच बच्चों को छोड़कर वह चली गई है। शिकायत के बाद भी टांडा पुलिस उसकी कोई मदद नही कर रही। राधेश्याम ने वीडियो में तीन लोगों के नाम लेते हुए पत्नी को भगाने के आरोप लगाए हैं। राधेश्याम कश्यप ने वीडियो में चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने उसकी पत्नी को बरामद नहीं किया तो वह अपने पांच बच्चों के साथ यमुना में कूदकर जान दे देगा।
वहीं, चपरोलो थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि राधेश्याम की शिकायत पर 2023 में पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसकी पत्नी पार्वती को बरामद कर अदालत में पेश किया था। तब पत्नी ने राधेश्याम पर शराब पीकर मारपीट करने सहित कई आरोप लगाए थे। उसने राधेश्याम के साथ रहने से भी इनकार कर दिया था। वह कई बार घर से जा चुकी है और राधेश्‍याम के साथ रहना नहीं चाहती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button