डरा धमकाकर सुनसान जगह ले गया,बंदूक की नोक पर किशोरी से किया दुष्कर्म

जालौन/उत्तर प्रदेश। जालौन जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी ने बंदूक तानकर उसे धमकाया और गांव से बाहर एक सुनसान जगह पर ले जाकर बरगद के पेड़ के नीचे उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर उसे डराया और गांव से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां बरगद के पेड़ के नीचे उसने बंदूक के दबाव में दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को चिल्लाने या किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इस डर के कारण पीड़िता और उसके परिवार ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं की। घटना के 13 दिन बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों के साथ नदीगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की धमकियों के कारण वह और उसका परिवार डर में था, जिसके चलते तुरंत कार्रवाई नहीं हो सकी।
पीड़िता की मां की शिकायत पर नदीगांव पुलिस ने रेप की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि कोई भी तथ्य छूट न जाए।



