100 बेड की क्षमता वाले फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज जल्द होगा शुरू

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। राजकीय मेडिकल कालेज में दीवाली के बाद मरीजों को भर्ती सेवा की सौगात मिलेगी। इसके लिए दूसरी मंजिल में चार वार्ड बनाए गए हैं, इनमें 100 बेड का काम पूर्ण कर लिया गया है। हालांकि सर्जरी सेवाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों को दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। इस काम में आक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने के रास्ते में अड़चन आ रही है। रास्ते को दुरुस्त कराने का काम चल रहा है, जो दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में सितंबर 2024 में ओपीडी सेवा शुरू की गई थी। तब से अब तक गंभीर मरीजों को भर्ती करने की अभी तक व्यवस्था नहीं मिल पाई है। तीमारदारों को अपने मरीज को भर्ती कराने के लिए निजी अस्पतालों की शरण लेते हैं अथवा कानपुर ले जाते हैं। दीवाली के बाद अब मरीजों को मेडिकल कालेज में ही भर्ती सेवा का लाभ मिलेगा। मेडिकल कालेज प्रशासन ने दूसरी मंजिल में स्थित चार वार्ड बनाए हैं। इन वार्डों में आक्सीजन सप्लाई काम पूरा कर लिया गया है।
पहले चरण में 100 बेड की आईपीडी (इमरजेंसी मरीज सेवा) शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। जिस तरह वार्डों के काम के तेज गति दी जा रही है, इससे उम्मीद है कि दिवाली के बाद लोगों को भर्ती सेवा का लाभ मिल जाएगा। मेडिकल कालेज प्रशासन चौथी मंजिल में ओटी सुविधा शीघ्र शुरू करने के लिए कवायद में जुटा हुआ है। इस काम आक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने के रास्ते नहीं बना हुआ।
कार्यदाई संस्था ट्रक आने-जाने के लिए रास्ता बनाने के काम में जुट गई है। माना जा रहा है कि दिसंबर माह तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। नए वर्ष से पहले मरीजों के लिए जरनल सर्जरी सेवा (ओटी) शुरू कर दी जाएगी। शुरुआती दौर में आंख, कान, नाक, गला, के साथ हड्डी मरीजों को सर्जरी कराने की सुविधा का लाभ मिलेगा।

Hero Image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button