मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना, नौसेना की वर्दी पहनकर आये चोर ने नेवी ऑफिसर की इंसास राइफल और मैगजीन चुरा ली

मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चोर नेवी ऑफिसर की ‘इंसास राइफल’ और मैग्जीन चोरी करके फरार हो गया। चोर नौसेना की वर्दी में आया था, जिससे कोई उसकी मंशा नहीं समझ सका। चोरी हुई राइफल 40 राउंड से लोडेड थी। इस घटना के बाद पूरी मुंबई में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस को फौरन मामले की जानकारी दी गई। नेवी के अधिकारी ने कफ परेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने भी घटना की जानकारी दी है। पीआरओ के अनुसार, “यह घटना 6 सितंबर की रात को हुई। अग्निवीर का नौसेना जवान ड्यूटी पर तैनात था। तभी नौसेना की वर्दी में एक अंजान शख्स आया और उसने नौसेनिक को बताया कि वो पोस्ट संभालने आया है।”इस मामले के लिए जांच बोर्ड का गठन किया गया है। मुंबई पुलिस के अलावा कई सरकारी एजेंसियां भी आरोपी की तलाश कर रही हैं। भारतीय नौसेना सभी जरूरी मदद मुहैया करवा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button