केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, स्मृति इरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीनाक्षी लेखी के साथ बैजयंत पांडा एवं वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए सम्मलित

नई दिल्ली। देश भर में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत दिल्ली के सिविक सेंटर, दक्षिणपुरी और संजय कैंप चाणक्यपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविक सेंटर में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, श्रीमती स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा और उपाध्यक्ष श्री दिनेशप्रतापसिंह।
दक्षिणपुरी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सांसद श्री रमेश बिधूड़ी और संजय कैंप चाणक्यपुरी में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया।
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुनने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुऐ केन्द्रीय मंत्रियों ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
भाजपा नेताओं ने कहा की भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। कई लोग जो आज भी मोदी सरकार की योजनाओ से नहीं जुड़े हैं या उन तक योजनाएं नहीं पहुंच पाई है, वैसे लोगों तक पहुंचना भी इसका एक लक्ष्य है।




