नोएडा में बदमाशों ने पत्रकार से छीना फोन, पुलिस ने शुरू की जांच

नोएडा। नोएडा फेज-वन थानाक्षेत्र के सेक्टर छह में बाइक सवार बदमाशों ने पंजाब से आए एक मीडियाकर्मी का मोबाइल फोन लूट लिया। घटना दो अगस्त की रात 2:20 बजे की है।
उन्होंने ई- रिक्शा से बदमाशों का कुछ दूर पीछा किया, लेकिन बदमाश तेज गति से भागने निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर फोन छीनने की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर घटना स्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मीडियाकर्मी हरजिंदर सिंह पंजाब के लुधियाना से एक अगस्त को नोएडा सेक्टर-छह में मीडिया संस्थान में टेक्नीकल सर्विस के लिए आए थे। रात 2:15 बजे आफिस का काम खत्म करने के बाद वह ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक ईको थर्ड में घर पर जा रहे थे।
देर रात होने पर वह अपनी आनलाइन बुकिंंग के बाद कैब का इंतजार रहे थे। संदीप पेपर मिल के पास होटल के सामने खड़े रहने के दौरान उन्होंने हाथ में फोन पकड़ रखा था। तभी बाइक पर दो बदमाश तेज गति से उनके करीब से आए और फोन छीनकर भाग गए।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही नया फोन खरीदा था। थाना पुलिस का कहना है कि बदमाशों का सुराग पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button