समुद्र से 2,000 साल बाद वापस आ रहा इटली का शहर

ज्वालामुखी ने डुबोया था हंसता-खेलता रोमन नगर

रोम/एजेंसी। इटली का 2,000 साल पहले पानी में डूबकर खत्म हो गया शहर फिर से दुनिया के सामने आ रहा है। एनेरिया नाम के इस शहर को ज्वालामुखी ने तबाह कर दिया था। इटली के इस्चिया द्वीप पर 180 ईस्वी में क्रेटियो ज्वालामुखी फटा था। इससे उठी प्रचंड तरंगों ने रोमन बंदरगाह शहर ऐनारिया को समुद्र में डुबो दिया। अब पानी के नीचे की सैर और चल रही खुदाई इसके आकर्षक इतिहास को फिर से सतह पर ला रही है। इटली के इस्चिया द्वीप के तट पर खोए हुए इस रोमन शहर के खंडहर फिर से दिखने लगे हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरातात्विक उत्खनन और पानी के नीचे पर्यटन के जरिए इस शहर को दुनिया की नजर में वापस लाया जा रहा है। यह कार्टारोमाना की खाड़ी में स्थित खंडहर सतह के ठीक नीचे स्थित हैं। बड़ी संख्या में लोग कांच के तल वाली नाव की सवारी या स्नॉर्कलिंग से इस साइट को देख सकते हैं। यहां प्राचीन घाटों, रोमन कलाकृतियों और समुद्र तल पर संरक्षित पत्थर संरचनाएं हैं।
इस शहर के शुरुआती सुराग 1970 के दशक में उभरे, जब गोताखोरों को इस्चिया तट से मिट्टी के बर्तनों और सिल्लियों के टुकड़े मिले। हालांकि तब इस खोज को रफ्तार नहीं मिल सकी। साल 2011 में स्थानीय नाविकों और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों को बड़ी कामयाबी मिली, जब समुद्र तल के दो मीटर नीचे दबे विशाल रोमन घाट के अवशेषों को सामने आए। इसके बाद एम्फोरा, मोजाइक, सिक्के, समुद्र किनारे विला के अवशेष और लकड़ी का रोमन जहाज यहां मिला।
ग्रीक डोमेन माना जाने वाला इस्चिया लंबे समय तक अपने थर्मल स्प्रिंग्स और 750 ईसा पूर्व में शुरुआती ग्रीक उपनिवेशीकरण के लिए प्रसिद्ध रहा। 322 ईसा पूर्व में रोमन नियंत्रण के बाद इस द्वीप का नाम बदलकर एनेरिया कर दिया गया,। यह नाम प्लिनी द एल्डर और स्ट्रैबो के शास्त्रीय ग्रंथों में भी मिलता है। हालांकि अभी तक इस रोमन बस्ती के भौतिक प्रमाण दुर्लभ रहे हैं।
पुरातत्वविद् डॉक्टर एलेसेंड्रा बेनिनी ने बीबीसी से कहा कि ऐसा माना जाता था कि रोमनों ने इस्चिया पर कभी कोई शहर नहीं बनाया। वास्तविकता इसके विपरीत थी। किसी समकालीन रोमन अभिलेख में इसका वर्णन नहीं होने की वजह सदियों तक इस स्थल के ज्वालामुखीय तलछट के नीचे दबा होना रहा है। खोज से पता चलता है कि ऐनारिया ना केवल एक बंदरगाह था, बल्कि एक आवासीय केंद्र भी था।
रोमन सैन्य अभियानों में ऐनारिया की रणनीतिक भूमिका रहने के सबूत खोज से मिलते हैं। साथ ही व्यापारिक साक्ष्य भी मजबूत हैं। इस स्थल पर पाए गए एम्फोरा भूमध्य सागर के पार 12 उत्पादन केंद्रों से हैं। खास बात ये है कि पर्यटक गर्मियों के महीनों में लाइव खुदाई देख सकेंगे। ऐनारिया का 3D वीडियो इसकी सड़कों, इमारतों और समुद्र तट को दिखाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button