महाराष्ट्र में रायगढ़ किले के तट पर देखी गई संदिग्ध पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Suspicious Pakistani boat seen off the coast of Raigad Fort in Maharashtra, security agencies started search operation

रायगढ़/महाराष्ट्र। रायगढ़ जिले में एक संदिग्ध नाव को देखे जाने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह नाव रायगढ़ किले से लगे समुद्री क्षेत्र मे दिखाई दी। सुरक्षा एजेंसियों की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। संदिग्ध नाव के पाकिस्तान बोट होने की संभावना है, जो मछली पकड़ने वाली हो सकती है। 2008 मुंबई हमले को इतिहास को देखते सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना के बाद अलर्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार रात महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास देखी गई थी। इसके संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव होने की संभावना है। संदिग्ध नाव को कोरलाई तट से लगभग दो समुद्री मील दूर देख गया।
एक अधिकारी ने पीटीआई के अनुसार कहा कि एहतियात के तौर पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। इतना ही नहीं इस घटना के बाद पुलिस और समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाते हुए नाव की तलाश शुरू की। रायगढ़ पुलिस, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), नौसेना और तटरक्षक बल के कर्मी रात में ही मौके पर पहुंच गए। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आंचल दलाल और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए तट पर पहुंचे।
एक अधिकारी के अनुसार कि एसपी ने बजरे का उपयोग करके नाव तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन मौसम के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण नाव का पता लगाने और उस तक पहुंचने के प्रयास प्रभावित हुए। पहलगाम आतंकी हमले और फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली घटना है जब किसी पाकिस्तानी संदिग्ध बोट को भारतीय जल में स्पॉट किया गया है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक रायगढ़ किले का दौरा किया था। यह किला छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button