वाराणसी में शख्स ने बकरी को बनाया हवस का शिकार, दौड़ी-दौड़ी पुलिस के पास पहुंची पत्नी, बकरी ने तोड़ा दम
In Varanasi, a man made a goat a victim of his lust, his wife rushed to the police, the goat died

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। वाराणसी से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। नशे में एक युवक ने बकरी के साथ दुराचार किया। दुराचार से बकरी की हालत बेहद खराब हो गयी और उसकी मौत हो गयी। अब इस मामले को लेकर स्थानीय लोग अब पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मानसिकता के लोग समाज के लिए एक खतरा है और आज कार्रवाई नहीं की गई तो कल को किसी के साथ अनहोनी हो सकती है। इस पूरे मामले का खुलासा भी आरोपी युवक की पत्नी ने ही किया है।
पत्नी ने ही बताया ग्रामीणों को सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि गाँव के संतोष प्रजापति (35)ने परसो रात जब उसकी पत्नी नही थी तो संतोष ने घर मे मौजूद बकरी के साथ रेप किया। उसकी पत्नी जब वापस आया तो उसने बताया कि उसके पति ने बकरी के साथ दुराचार किया है। इसी बीच बकरी की मौत भी हो गयी।
जानकारी के अनुसार मामले के सामने आने के बाद संतोष की पत्नी सारनाथ थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी , लेकिन खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पत्नी रोशनी प्रजापति ने बताया कि वो दो दिनों से थाने में शिकायत ले कर चक्कर काट रही है। अब तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं कि गयी है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण भी इस मामले को लेकर बेहद गुस्से में है और आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द ऐसे घृणित व्यक्ति पर कार्रवाई करनी चाहिए।




