पहले मुस्लिम बनो फिर करूंगा शादी! इमरान की शर्त पर कोर्ट पहुंची हिंदू महिला

First become a Muslim, then I will marry you! Hindu woman reached court on Imran's condition

भागलपुर/बिहार। भागलपुर जिले में एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसका शोषण किया। जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो युवक ने उसे इस्लाम अपनाने को कहा। महिला के इनकार करने पर उसने धोखा दे दिया। ये मामला दो समुदायों से जुड़ा था, इसलिए पुलिस कार्रवाई से बच रही थी। आखिरकार, महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को नोटिस भेजा है। महिला के अनुसार, आरोपी इमरान आलम ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया।
पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली शादी 2010 में हुई थी। वो दो साल तक अपने पति के साथ रही। 2013 में उसके पति ने दूसरी लड़की से लव मैरिज कर ली। इसके बाद वो अपनी बेटी के साथ मायके में रहने लगी। अपना जीवन चलाने के लिए वो भागलपुर के ITI में सफाई का काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात इमरान आलम से हुई। दोनों में प्यार हो गया। इमरान अक्सर उसके मायके आने-जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि इमरान ने उससे शादी का वादा किया था।
इमरान ने कहा था कि शादी के बाद वो उसकी बेटी को भी अपना लेगा। वो दोनों का खर्च उठाएगा। अपनी बेटी के भविष्य को देखते हुए उसने इमरान को अपना पति मान लिया था। पीड़िता के अनुसार, पिछले नौ सालों में इमरान ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वो कई बार गर्भवती भी हुई, लेकिन इमरान ने उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो इमरान ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि इमरान ने किसी और लड़की से भी शादी कर ली है। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है।
कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाया। लेकिन वो थाने जाने के बजाय कोर्ट पहुंची। उसने कहा कि वो पुलिस के चक्कर काट-काट कर थक चुकी है। दो धर्मों का मामला होने के कारण पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस दो धर्मों का मामला होने के कारण कार्रवाई करने से बच रही है। अब देखना यह है कि कोर्ट के नोटिस के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button