नोएडा में किसानों ने निकाली पाकिस्तान की शव यात्रा, श्मशान घाट में किया पुतले का अंतिम संस्कार

पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी

जेवर/गौतम बुद्धनगर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के किसानों ने मंगलवार को जेवर में पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद की शव यात्रा निकाली। यमुना एक्सप्रेस-वे से जेवर चौराहे से खुर्जा रोड होते हुए शव यात्रा शमशान घाट पहुंची, जहां किसानों ने पुतले का अंतिम संस्कार किया।
किसानों ने पहलगाम में पर्यटकों पर पाकिस्तान द्वारा प्रायाजित आतंकवाद के हमले की निंदा करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी। किसानों ने कहां कि दोषियों और उनके मददगारों को ऐसी सजा सरकार दे, जिससे इस तरीके के हमले करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हों।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता कट पर एकत्र हुए। पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला बना शव यात्रा शुरू की। शव यात्रा में मुस्लिम भी हाथों में हिंदू भाइयों की निर्मम हत्या और सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहां कि पर्यटकों पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले की घोर निंदा करते है। संकट की इस घड़ी में संपूर्ण भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति सरकार के हर कदम के साथ है। ऐसे वक्त में जो भी राजनीतिक दल या किसान नेता देश विरोधी ब्यान बाजी करता है लोकशक्ति उसका खंडन करते हुए विरोध करेगी। किसान कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा में जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
पाकिस्तान के गृह, रक्षा व रेल मंत्री के बयानों को गीदड़ भवकी बताते हुए कहां कि जरूरत पड़ने पर जवानों के कंधे से कंधा मिलाकर किसान भी बॉर्डर पर दिखाई देंगे। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, विनोद चौधरी, हरेंद्र चौधरी, पप्पू, अशोक, अरूण अत्री, अहमद खां, जफर नेता, कर्मइलाही, कमरूद्दीन, इब्राहिम, नरसिंह पाल, आदि पदाधिकारी किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button