दिल्ली पुलिस ने किया अंतर महाद्वीपीय कोकीन सिंडिकेट का भंडाफोड़

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने अंतर महाद्वीपीय कोकीन सिंडिकेट का भंडाफोड़ दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक की गिरफ्तारी करोलबाग व दूसरे की दक्षिण दिल्ली से की गई है। इनके पास से 1,850 ग्राम उत्तम गुणवत्ता वाली कोकीन बरामद की गई है। सेल का दावा है कि हाल के वर्षों में दिल्ली में बरामद कोकीन की यह सबसे बड़ी खेप है। बरामद कोकीन की कीमत सेल ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ होने का दावा किया है। डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा के मुताबिक गिरफ्तार किए तस्करों के नाम मौरे एर्ना गंगाडियन (दक्षिण अमेरिका) व नमुबिरू जनत उर्फ लिसा (यूगांडा, अफ्रीका) है। नमुबिरू जनत इन दिनों नवी मुंबई, महाराष्ट्र में रह रही थी। एसीपी राहुल डबास, इंस्पेक्टर संदीप डबास व विक्रम दहिया की टीम ने कोकीन तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपित बहुत ही संगठित तरीके से काम कर रही थी। दक्षिण अमेरिका में बैठे अपने सरगना के निर्देश पर दोनों मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली में कोकीन की आपूर्ति कर रही थी। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए वे कोकीन को पर्स में चालाकी से पैकिंग करके व कास्मेटिक सामानों में छिपाकर तस्करी करती थी। सेल की टीम कई महीने से इस सिंडिकेट के पीछे लगी हुई थी। 14 फरवरी को सबसे पहले करोलबाग के एक होटल में छापा मार वहां से मौरे एर्ना गंगाडियन को गिरफ्तार किया गया। वह उस होटल में 11 फरवरी से रह रही थी। होटल के कमरे से एक किलो से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई। कोकीन को बेहतर तरीके से पर्स में पैक किया गया था।

पूछताछ में उसने दक्षिण अमेरिका में रहने वाले सरगना पारामारिबो व सूरीनाम के निर्देश पर प्रतिबंधित कोकीन भारत में बेचने की बात कही। जांच से पता चला कि 14 फरवरी को मौरे एर्ना गंगाडियन की गिरफ्तारी से पहले उसके द्वारा लाई गई खेप का एक हिस्सा एक अन्य विदेशी महिला लिसा नवी मुंबई लेकर गई है। जांच के बाद 21 फरवरी को दक्षिणी दिल्ली से लिसा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका असली नाम नमुबीरु जनत के रूप में सामने आया। उसके पास से भी कोकीन बरामद की गई। नमुबीरु जनत के पास युगांडा का पासपोर्ट है। भारत में वह बेंगलुरू, अहमदाबाद, नवी मुंबई व दिल्ली आदि विभिन्न स्थानों पर रही। सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों विदेशी महिला के गिरफ्तार किए जाने की सूचना संबंधित दूतावासों को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button