हूटर लगी टाटा सफारी गाड़ी में फर्जी दारोगा बनकर शराब तस्करी करने वाला गिरफ्तार

Fake sub-inspector arrested sitting in uniform in Tata Safari car fitted with hooter

  • भोजपुर में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
  • वर्दी में दारोगा जी शराब लेकर बैठे गाड़ी में
  • उत्पाद विभाग की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

आरा/बिहार। सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी। गाड़ी के ऊपर लगा हूटर। वीआईपी हूटर। उसके अंदर ड्राइविंग सीट पर वर्दी में बैठे दारोगा जी। गाड़ी पूरी रफ्तार में बलिया से छपरा जा रही थी। भला किसकी हिम्मत, जो दारोगा जी को देखकर उस गाड़ी को रोके। गाड़ी अपनी रफ्तार से मंजिल की ओर जा रही थी। इसी बीच भोजपुर जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक टाटा सफारी में वर्दी के साथ एक दारोगा जी शराब की बड़ी खेप लेकर छपरा जा रहे हैं।
उसके बाद उत्पाद विभाग की पुलिस ने बक्सर पटना फोरलेन पर कायम नगर के समीप लग्जरी कारों की चेकिंग शुरू की। उसके बाद उनकी नजर वर्दी वाले दारोगा जी और उनकी सफारी गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी के रुकते ही उत्पाद विभाग के सिपाहियों ने दारोगा जी को सैल्यूट तक कर दिया। हालांकि, दारोगा जी की चालाकी उत्पाद विभाग के अधिकारियों से छुपी नहीं रही। उत्पाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद विभाग को पता चला कि दारोगा फर्जी हैं। उन्होंने वर्दी इसलिए पहन रखी थी कि बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को झांसा दे सकें। सफारी में रखे हुए ट्रॉली बैग और बाकी झोले में भर कर विदेशी शराब की बोतलें रखी हुई थी। फर्जी दारोगा होली का जुगाड़ लेकर बलिया से छपरा जा रहे थे। पूरा मामला शराब की तस्करी का था। फर्जी दारोगा ने पहले उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर धौंस जमाने की कोशिश की। लेकिन उनकी चालाकी काम नहीं आई।
गिरफ्तार दारोगा का नाम शराब तस्कर रवि किशन पराशर के रूप में हुआ है। वो जलालपुर छपरा का रहने वाला है। उसने एक महीने पहले दारोगा की वर्दी तैयार कराई थी। उसने ऐसा इसलिए किया था कि कोई भी कांड को अंजाम देते वक्त किसी को शक न हो। उसके बाद उसने शराब की तस्करी शुरू की। टाटा सफारी के साथ फर्जी दारोगा 283 लीटर विदेशी शराब लेकर छपरा जा रहा था। इसी बीच कायम नगर के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button