सिक्किम के पहले डेप्युटी स्पीकर का बांग्लादेश की तीस्ता नदी में मिला शव

गंगटोक/एजेंसी। सिक्किम के पूर्व मंत्री आर.सी. पौड्याल (80) का शव मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के पास तीस्ता नहर से बरामद हुआ। वे नौ दिन से लापता थे। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि शव तीस्ता नदी से बहकर आया है। शव की पहचान घड़ी और कपड़ों से की गई। पूर्व मंत्री सात जुलाई को पाकयोंग जिले के छोटा सिंगतम से लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई थी। मौत के मामले की जांच की जाएगी। पौड्याल ‘झुलके घाम पार्टी’ के नेता थे। वे पहली राज्य विधानसभा में उपाध्यक्ष, बाद में राज्य के वन मंत्री बने। उन्हें 70 के अंत और 80 के दशक में राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अहम माना जाता था। उन्होंने ‘राइजिंग सन पार्टी’ की स्थापना की थी। उन्हें सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक ताने बाने की गहरी समझ थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शव तीस्ता नदी से बहकर आया है। शव की पहचान घड़ी और कपड़ों से की गई।’ पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री सात जुलाई को पाकयोंग जिले के छोटा सिंगतम से लापता हो गए थे, उनकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था।
बांग्लादेश पुलिस ने बरामद किया शव
बांग्लादेश पुलिस के अनुसार, उन्होंने रात 10.41 बजे तीस्ता नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। बांग्लादेश के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शव बरामद करने के बाद, हमने तस्वीरें लीं और उन्हें कूच बिहार में भारतीय पुलिस को भेज दिया। हमें बाद में पता चला कि मृतक सिक्किम का रहने वाला था। उसी रात हमने शव को भारतीय पुलिस को सौंप दिया।’ पौड्याल के परिवार के सदस्यों ने बताया कि शव इतना फूल गया था कि पहचानना मुश्किल था। 80 वर्षीय पौड्याल 7 जुलाई को सुबह 9 बजे अपने घर से निकले थे। परिवार के सदस्यों ने शाम 7 बजे तक उनका इंतजार किया, लेकिन वे वापस नहीं लौटे।
पौड्याल के दामाद ने कहा, ‘हमने उन्हें केवल उनकी कलाई घड़ी और कपड़ों से पहचाना – हल्के नीले रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा और नेपाली टोपी। जहां तक हमें पता है, उनका कोई दुश्मन नहीं था।’ मेखलीगंज उप-विभागीय पुलिस अधिकारी आशीष सुब्बा ने पुष्टि की कि पौड्याल का शव उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पौड्याल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए छोटा सिंगताम में उनके घर का दौरा किया। तमांग ने कहा, ‘वे एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनेता थे, जिन्होंने सिक्किम सरकार में कैबिनेट मंत्री सहित विभिन्न पदों पर काम किया था और वे झूलके गम पार्टी के प्रमुख थे।’
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने जताया शोक
पुलिस ने बताया कि पौड्याल की मौत के मामले की जांच की जाएगी। पौड्याल पहली राज्य विधानसभा में उपाध्यक्ष थे और बाद में वह राज्य के वन मंत्री बने। उन्होंने बाद में ‘राइजिंग सन पार्टी’ बनाई। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने पूर्व मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा, ‘मैं आरसी पौड्याल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं। वह एक वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने मंत्री सहित विभिन्न पदों पर सिक्किम सरकार में सेवाएं दीं। वह ‘झुलके घाम पार्टी’ के नेता थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button