दारोगा ने फ्री में दूध नहीं देने पर दूधिये को फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

The inspector threatened to implicate the milkman in a false case if he did not give milk for free

बांदा/उत्तर प्रदेश। बांदा जनपद में पुलिस इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। ताजा मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव का है, जहां एक दारोगा पर फ्री में दूध न मिलने पर दबंगई दिखाने का आरोप लगा है। सुबह-शाम दूध देने की फरमाइश पूरी नहीं होने पर दारोगा जी ने दूध देने वाले युवक के गाल में तमाचे जड़ दिए।
पीड़ित शैलेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक, बांदा को शिकायती पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पपरेंदा चौकी में तैनात उप-निरीक्षक अर्पित पांडेय ने एक लीटर दूध सुबह-शाम मुफ्त में देने की मांग की थी। जब शैलेंद्र ने इनकार किया तो दारोगा जी नाराज हो गए और चौकी में बुलाकर गालियां देने के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।
शैलेंद्र का आरोप है कि 1 फरवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे जब वह बस स्टैंड के पास था, तब दारोगा ने उसे रोककर चार-पांच थप्पड़ जड़ दिए और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। इतना ही नहीं, दारोगा ने धमकी दी कि अगर मुफ्त में दूध नहीं दिया तो फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा।शैलेंद्र ने बताया कि उनका घर चौकी के पास ही है, जिससे वह बेहद डरा-सहमा हुआ है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने दारोगा अर्पित पांडेय के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button