धर्मशाला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी
Former MLA from Dharamshala assembly seat Vishal Nehria got married for the second time

धर्मशाला/हिमाचल प्रदेश। हिमाचल के धर्मशाला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने स्वाति कपूर से धर्मशाला में शादी की। विशाल और स्वाति को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। विशाल की पहली शादी एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा से हुई थी। ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी, जो तलाक में खत्म हो गई। ओशीन ने विशाल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। विशाल ने 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता था, लेकिन 2022 में विवादों के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला। स्वाति धर्मशाला के नरघोटा की रहने वाली हैं और गद्दी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। शादी के बाद, शनिवार को योल के नरवाना रिसॉर्ट में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया। बता दें कि यह विशाल नेहरिया की दूसरी शादी है।
विशाल की पहली शादी एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा से 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। इस शादी के कुछ महीनों बाद ही ओशीन ने विशाल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। मामला काफी चर्चित हुआ और अंततः दोनों का तलाक हो गया। ओशीन ने मीडिया के सामने आकर विशाल पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी विवाद के कारण ही 2022 के विधानसभा चुनाव में विशाल को टिकट नहीं दिया गया था। विशाल ने 2019 में धर्मशाला से उपचुनाव जीता था। विशाल की दूसरी शादी के बाद ओशीन शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि यह पोस्ट विशाल की शादी के बारे में है। ओशीन ने लिखा कि जो बीत गई सो बात गई, जीवन में एक सितारा था, माना वह बेहद प्यारा था…वह डूब गया तो डूब गया। ओशीन वर्तमान में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में सहायक सचिव के पद पर तैनात हैं।




