सोसायटी की नौवीं मंजिल से कूदकर कारोबारी ने दी जान, 10 साल से डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

The businessman committed suicide by jumping from the ninth floor of the society, he was undergoing treatment for depression for 10 years

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार की नंदनी मेट्रो सूट सोसायटी में सोमवार शाम को नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर रेस्टोरेंट कारोबारी ने जान दे दी। घर पर उनका बेटा और घरेलू सहायक मौजूद था। पुलिस जांच में 10 वर्षों से डिप्रेशन का इलाज कराने की बात सामने आ रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वैशाली सेक्टर चार की नंदनी मेट्रो सूट सोसायटी में सोमवार शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिले। सोसायटी के गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नौवीं मंजिला पर रहने वाले रेस्टोरेंट कारोबारी अजय गुप्ता के रूप में हुई। गार्ड की सूचना पर घर में सो रहा बेटा ओम और घरेलू सहायक उन्हें वैशाली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर कौशांबी थाना पुलिस और सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बालकनी में एक स्टूल गला हुआ मिला। उनकी पत्नी दिल्ली के मंदिर दर्शन करने गई थीं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अजय गुप्ता का करीब 10 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी आया है कि वह नशे के आदी थे। जून 2024 को नशा मुक्ति केंद्र से आए थे। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही किसी तरह के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button