कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने एआई की मदद से शातिर झपटमार को किया गिरफ्तार

Kashmiri Gate police station arrested a cunning snatcher with the help of AI

  • मोबाइल चुराने वाले को एआई तकनीक से पहचान कर दबोचा।
  • पहले भी झपटमारी और चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है आरोपी।
  • आरोपी के कब्जे से हाल ही में चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद।

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। कश्मीरी गेट थाना पुलिस की टीम ने एआई तकनीक की मदद से एक शातिर झपटमार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लोकल बस के यात्री से चुराया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान वजीराबाद निवासी तोफीक के रूप में हुई है। यह मंडावली और बाड़ा हिंदू राव पुलिस थानों में दर्ज झपटमारी और चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है।
उत्तरी जिले के उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, 16 दिसंबर को क्षेत्र में गश्ती दल को जीपीओ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसने पूछताछ करने पर भागने की कोशिश की। उसकी तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो उसका स्क्रीन लॉक तक नहीं खोल पाया।
वह अपनी पहचान भी नहीं बता रहा था और लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिसकर्मी ने उसकी तस्वीर ली और एआई आधारित फेस रिक्गनीशन सिस्टम (एफआरएस) डेटा से मिलान के लिए उत्तरी सेल के कंप्यूटर इंचार्ज को भेजी, जिससे उसकी पहचान वजीराबाद निवासी तोफीक के रूप में हुई।
इसी बीच पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कालर ने बताया कि चर्च लोथियन रोड बस स्टाप पर बस में चढ़ते समय उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पुलिस ने एफआरएस तकनीक का उपयोग करते हुए आरोपी तोफीक को मोबाइल फोन चोरी मामले में आरोपी पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button