इंस्टेंट लोन एप से लिया 2000 का कर्ज, ब्याज न दे पाया तो कंपनी ने वायरल की पत्नी की फर्जी फोटो, शख्स ने दे दी जान
He took a loan of Rs 2000 from an instant loan app, when he could not pay the interest, the company made his wife's fake photo viral, the man committed suicide

विशाखापत्तनम/आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 साल के शख्स ने इंस्टेंट लोन एप से 2000 रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस युवक की शादी को महज 45 दिन ही हुए थे। 25 साल के नरेंद्र ने 28 अक्टूबर को अखिला के साथ इंटरकास्ट मैरिज की थी। यह कपल विशाखापत्तनम में रहता था जहां वह शख्स मछुआरा था।
पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने की वजह से युवक काम पर नहीं जा पा रहा था, इस वजह से वह वित्तीय तनाव में आ गया। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए नरेंद्र ने एक एप से ₹2,000 का लोन लिया था। कुछ ही हफ्तों में लोन एप एजेंटों ने उन्हें लोन चुकाने के लिए परेशान करना और अपमानजनक संदेश भेजना शुरू कर दिया। हालांकि नरेंद्र ने कंपनी को कर्ज की मूल राशि लौटा दी थी। लेकिन इंस्टेट एप के कर्मियों ने उनसे ब्याज के लिए बड़ी राशि मांग रहे थे।
पीड़ित ने कहा कि वह ब्याज की राशि नहीं चुका पाएगा तो कंपनी ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित और परेशान किया। कंपनी की तरफ से उसे और उसकी पत्नी को एक नकली अश्लील तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल भी किया गया। यह तस्वीर उसके दोस्तों के साथ भी साझा की गई। सबसे पहले फोटोज अखिला के फोन पर आईं, तो उसने अपने पति को बताया और उसे पति ने लोन के बारे में पूरी जानकारी दी।
इसके बाद कपल ने पूरी रकम चुकाने का फैसला किया, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। उत्पीड़न जारी रहा। जल्द ही, उनके जानने वाले लोग इस फोटो के बारे में पूछने के लिए नरेंद्र को फोन करने लगे, जिससे वह टूट गए। दिल टूटने और अपमानित होने के कारण, उसने शादी के बंधन में बंधने के कुछ दिन बाद मंगलवार को आत्महत्या कर ली




