झांसी में एसडीएम की गाड़ी पर बारगर्ल का अश्लील डांस, बजता रहा हूटर-जलती रही बत्ती
In Jhansi, a bar girl performed an obscene dance on SDM's car, the hooter kept ringing and the lights kept burning

झांसी/उत्तर प्रदेश। झांसी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बार गर्ल और युवक डांस करते दिख रहे हैं। जो बड़ी बात है वो ये है कि गाड़ी के पर आगे की तरफ उत्तर प्रदेश सरकार और शीशे पर एसडीएम लिखा हुआ है। गाड़ी का हूटर बज रहा है और नीली बत्ती जालकर बिल्कुल डीजे जैसे माहौल बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही बोलेरो गाड़ी का नंबर यूपी 93 डीटी 5509 है और यह बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनात एक एसडीएम की गाड़ी बताई जा रही है। यह गाड़ी किसी समारोह में शामिल होने बड़ागांव क्षेत्र में गई थी, जहां मौजूद लोगों में रौब जताने के लिए गाड़ी का हूटर बजाया और लाल बत्ती जलाई गई।
इस दौरान एक महिला डांसर गाड़ी के बोनट पर चढ़कर डांस करने लगी, और फिर एक युवक भी गाड़ी पर चढ़कर महिला डांसर के साथ डांस करता नजर आया। इसके अलावा आसपास कई लोग मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि तंग कपड़े पहले बारगर्ल ‘मैडम बैठ बोलेरो में’ गाने पर अश्लील डांस कर रही है। झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में शाहजहांपुर के प्रभारी निरीक्षक को वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बाद में वाहन के पास मौजूद चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। झांसी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, “हमें सोशल मीडिया के माध्यम से मामले के बारे में पता चला। वाहन एसडीएम से जुड़ा था, जो उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और एसडीएम को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन की नजर इस पर पड़ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले पर अब एसडीएम का बयान सामने आया है।उनका कहना है कि वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि वह गाड़ी बीडीए के ओएसडी साहब को अटैच की गई थी, लेकिन उस वक्त गाड़ी में ओएसडी साहब मौजूद नहीं थे। इसलिए यह कहा जा सकता है कि संभवत: गाड़ी को लेकर उनका ड्राइवर गया हो।




