फतेहपुर में सोते रह गए और लुट गया ‘सोना’

युवक ने तकिए के नीचे रखी थी चेन और 20 हजार रुपये चोरों ने कर दिया हाथ साफ, पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शनिवार की रात एक युवक तकिया लगाकर सो रहा था। इस दौरान शातिर चोरों ने तकिया के नीचे रखे सोने की चेन और 20 हज़ार की नगदी पार कर दी। वहीं चार्जिंग में लगा स्मार्टफोन पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सुरागरसी में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर गांव निवासी दिवाकर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, बीते शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद गांव स्थित अपने निर्माणधीन पोल्ट्री फार्म में देखरेख के लिए सोने चला गया था। देर रात सोते समय दिवाकर अपनी सोने की चैन उतार कर तकिया के नीचे रख दिया। साथ ही पास में रखें 20 हज़ार 300 रुपये भी रख दिये थे। वही अपना स्मार्टफोन चार्जिंग में लगाकर बगल में रखकर सो गया।
सुबह जब नींद खुली तो देखा कि सोने की चेन व नगदी रुपए के साथ मोबाइल गायब था। तब जाकर युवक को अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना में युवक के नगदी समेत लाखों रुपए का सामान चोरी होने से होश उड़ गए। इस पर पीड़ित ने मामले की तहरीर स्थानीय थाना पुलिस में दी है।थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button