कानपुर के मामा-भांजे रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर, वेज के नाम पर नॉनवेज खिलाने का आरोप

Bulldozer runs on Kanpur's uncle-nephew restaurant, accused of serving non-veg in the name of veg

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। शुक्रवार को नगर-निगम ने मामा-भांजे रेस्टोरेंट को बुलडोजर से ढहा दिया। रेस्टोरेंट फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। इसके संचालक मुबीन अहमद पर हिंदू बनकर रेस्टोरेंट चलाने और वेज की जगह नॉनवेज खिलाने के आरोप लगे थे। अतिक्रमण की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी, जिस पर डीएम ने नगर निगम को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
शासन की तरफ से आदेश जारी हुआ था कि प्रदेश के सभी ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट पर मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाए। किदवई नगर से बारहदेवी चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर मामा-भांजे रेस्टोरेंट है। बीते 26 सितंबर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां पर हंगामा किया था। आरोप था कि रेस्टोरेंट का मालिक मुबीन अहमद मुस्लिम है। वह अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहा है। इस रेस्टोरेंट में वेज के नाम पर नॉनवेज खिलाया जा रहा है।
बजरंग दल के सह जिला संयोजक विशाल बजरंगी का आरोप था कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले छोटू वर्मा ने इसकी जानकारी दी थी कि मुबीन अहमद माथे पर तिलक लगाकर अपनी धार्मिक पहचान छिपाता है। भारी हंगामा के बीच पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। शुक्रवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए, अतिक्रमण कर फुटपाथ पर बनाए गए रेस्टोरेंट को गिरा दिया।
नगर निगम के जोनल अधिकारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि आइजीआरएस पोर्टल पर विकास और अशोक त्रिपाठी ने इसकी शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए इसे गिरा दिया गया है। यह रेस्टोरेंट अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button