नोएडा पुलिस ने फर्जी अधिकारियों के गिरोह का किया पर्दाफाश

Noida police busted a gang of fake officers

नोएडा। नोएडा के फेज वन थाने में खनन अधिकारी बनकर तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने राजफाश किया है। मुख्य आरोपित मेरठ के राजकुमार उर्फ राजेंद्र और उसके साथी नोएडा सेक्टर 24 के अनुपम को रविवार को सेक्टर आठ नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित से पुलिस ने 50 हजार रुपये व नई स्कॉर्पियो कार बरामद की।
आरोपित राजकुमार जीएसटी अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बनकर व्यापारियों से 15 व नौ लाख रुपये की ठगी पहले भी कर चुका है। आरोपित पर तीन धोखाधड़ी समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी। आरोपित राजकुमार उर्फ राजेंद्र व उसके साथी अनुपम को पुलिस टीम रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। अभी आरोपित के अन्य आठ-दस साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनको सेक्टर 10 के एक बेसमेंट में खोदाई का काम होने का पता चला था। राजकुमार फर्जी खनन अधिकारी बनकर अपने साथियों के साथ कार से मौके पर पहुंचा था। वहां पर ठेकेदार को खनन विभाग का छापा बताकर धोखाधड़ी से तीन लाख रुपये ले लिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button