गुजरात के वडोदरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप,नाबालिग के दोस्त के सामने नाबालिग से हैवानियत

Minor girl gangraped in Vadodara, Gujarat, brutality done on minor in front of her friend

वडोदरा/गुजरात। वडोदरा शहर से सटे हुए भायली विस्तार में अपने दोस्त को मिलने पहुंची युवती से 2 लोगों ने किया गैंगरेप। दो बाइक पर पांच युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले नाबालिग युवती के मौजूद उसके दोस्त से गालीगलौच के साथ झगड़ा किया। इसके बाद दो युवक वहां से चले गए बाकी तीन युवकों में दो ने नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। एक युवक ने नाबालिग युवती के दोस्त को पकड़कर रखा। यह घटना बीती रात रात 12.30 से 1 बजे के बीच में हुई। वडोदरा शहर से लगा यह इलाका तकनीकी तौर पर वडाेदरा ग्रामीण पुलिस के अंतर्गत आता है। वडोदरा ग्रामीण पुलिस के एसपी रोहन आनंद ने कहा कि जब आरोपी फरार हुए उसके बाद रात में ही युवती और उसके दोस्त ने पुलिस का संपर्क किया था। इसके बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल से सबूतों को जुटाया है। आनंद ने कहा कि वडोदरा तहसील पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िता और उसके दोस्त के बयान के मुताबिक रेप करने वालों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के संभावित एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
पीड़िता की पहचान को गोपनीय रखते हुए पुलिस ने उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है। नाबालिग लड़की के दोस्त के अनुसार एक आरोपी ने उसे पकड़ कर रखा और बाकी दो ने गंदी घटना को अंजाम दिया है। आरोपी कौन हैं पुलिस अभी तक पता नहीं कर पाई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेरेबंदी करते हुए घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र को सील करते हुए ट्रैफिक को रोक दिया है। लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई है ताकि प्रारंभिक जांच को पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button