पेयजल समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं

Women climbed on water tank to solve drinking water problem

झुन्झुनू/राजस्थान। झुंझुनू जिले के चिड़ावा उपखंड क्षेत्र के गांव ओजूट में महिलाओं ने वर्षों से चल रही पेयजल समस्या को दो चार घंटों की मशक्कत के बाद समाधान करने पर संबधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को मजबूर कर दिया। महिलाओं के आंदोलन में गांव के लोगों ने साथ दिया। परिणामस्वरूप कुछ समय बाद काफी हद तक समस्या का समाधान भी हो गया।
दरअसल, झुंझुनूं- चिड़ावा मार्ग पर स्थित जिले के ओजूट गांव में पीने के पानी को लेकर काफी समय से समस्या बनी हुई थी। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर समाधान के लिए बताया जा रहा, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं देने से समस्या बढ़ती चली गई। ऐसे में पेयजल समस्या से लंबे समय से परेशान महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। महिलाएं गांव के शहीद स्मारक के निकट पानी की टंकी पर चढ़ कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। सूचना पर एकत्र ग्रामीणों ने आंदोलन कर रही महिलाओं का साथ दिया। पुलिस भी पहुंची और जलदाय विभाग के जेईएन आदित्य मिश्रा कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व सरपंच शीशराम डांगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका विरोध किया
टंकी पर चढ़ी महिलाएं नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। अतत: एईएन अशोक पलसानिया को मौके पर आना पड़ा। एईएन की समझाइश पर नारेबाजी करती महिलाएं शांत हुई और नीचे उतरकर अधिकारियों की गाड़ियों को घेर लिया। महिलाएं तत्काल समस्या के समाधान की मांग पर अड़ गई। महिलाओं को गुस्सा बढ़ता देख अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ देर बाद मौके पर लॉरिंग मशीन बुलाई गई। झुंझुनूं से नई केबल मंगवाई और ट्यूबवेल की मोटर कवायद शुरू कर दी गई। एईएन ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी का स्थायी समाधान करवाया जाएगा।
इस दौरान पूर्व सरपंच शीशराम डांगी, मनोज, नितेश, दयाराम, निवास, जयसिंह, मानसिंह, प्रमोद, संजय शास्त्री, विकास, राजेंद्र, सुरेश, विक्रम, सत्यवीर, विजय सिंह, मुंशी, विनोद, पटेल वर्मा, विक्रम, रामसावरूप, बैजू, मूलचंद जांगिड़, सरोज, विद्या, सुनीता, सीमा, बाला, भावना, अनीता , ज्योति, बीना, सीमा, किरण, निहाली, मंजू, अंगूरी, संतोष, शकुंतला, सुशीला, गीता, सुमित्रा, कमला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button