‘महिलाओं को प्रेग्नेंट करो, 25 लाख रुपए पाओ’ राजस्थान में बदमाशों की ठगी का तरीका जान पुलिस भी हैरान

'Make women pregnant, get 25 lakh rupees' The police is also surprised to know the method of cheating of the criminals in Rajasthan

मेवात/राजस्थान। राजस्थान के मेवात क्षेत्र में साइबर अपराधियों का जमकर बोलबाला है। यहां के साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। इस बार ठगों ने बड़ा ही हैरान कर देने तरीका अपना है। इसके तहत इन ठगों ने सोशल मीडिया पर ‘प्रेग्नेंट जॉब’ के नाम पर विज्ञापन दिया। इसमें लिखा कि ‘महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 25 लाख रुपए पाओ’। इस दौरान बदमाशों ने यह विज्ञापन लोगों के पास सोशल मीडिया के जरिए भेजा। इस विज्ञापन के सामने आने के बाद पुलिस भी ठगों की नई करतूत से देखकर हैरान हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को दबोच लिया है।
इस मामले में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया के जरिए यह विज्ञापन देकर लोगों को फसाने का अनूठा तरीका निकाला। इसमें सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट जॉब के नाम पर विज्ञापन दिया। इसमें लोगों के मोबाइल पर संपर्क कर महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 25 लाख रुपए का ऑफर दे रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोपालगढ़ पुलिस ने डीग जिले के जंगली निवासी राजू पुत्र हसन, कन्होर निवासी राहुल पुत्र सपात और खालिद पुत्र हारून मेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस ने बदमाशों से तीन मोबाइल, तीन फर्जी सिम और तीन एटीएम कार्ड जब्त किए।
सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट जॉब के नाम पर सोशल मीडिया पर इन अपराधियों ने विज्ञापन जारी किया। इसके माध्यम से यह अपराधी लोगों के मोबाइल पर फोन पर संपर्क कर उन्हें महिलाओं को प्रेग्नेंट करने का ऑफर देते हुए 25 लाख रुपए का लालच देते थे। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति इस काम के लिए तैयार हो जाता, तो उससे यह अपराधी रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 से 1000 रुपए वसूलते थे। इसके बाद उसे अपनी बातों में फंसाते हुए उससे सिक्योरिटी फीस के नाम पर 5000 से 25000 रुपए तक की वसूली करते। इस तरह इन अपराधियों ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया। इस मामले में गोपालगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंगली गांव के पास तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। तीनों बदमाश पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने शंका के आधार पर इनको दबोचा तो सारा राज खुला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button