भारत को मिला छत्रपति शिवाजी महाराज का बाघ नख, मुंबई से कड़ी सुरक्षा में सतारा के लिए रवाना

सतारा/महाराष्ट्र। छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस बाख नख का इस्तेमाल करके अफजल खान को मारा था। वह बुधवार को लंदन से मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया। बाघ नख को महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक प्रदर्शनी में रखा जाएगा। बाघ नख को लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम से मुंबई एयरपोर्ट लाया गया है। राज्य सरकार पिछले कुछ समय से शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए गए बाघ नख को भारत लाने की कोशिश हो रही थी। आख़िरकार बुधवार को बाघ नख का इंतजार खत्म हो गया। महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्रियों ने इसके लिए पिछले दिनों लंदन का दौरा किया था। उन्होंने बाघ नख को हासिल करने के लिए वहां पर एमओयू भी किया था। लंबी प्रक्रिया के बाद भारत को शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए गया बाघ नख मिला है।
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों और सतारा पुलिस की निगरानी में लंदन से बाघ नख को सतारा पहुंचाया जाएगा। बाघ नख सुबह 10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। पिछले कुछ वर्षों से राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किए गए बाघ नख को भारत लाने की कोशिश कर रहीथी। बाघ के पंजे को सीमा शुल्क अधिकारियों और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की टीम लंदन गई थी। बाघ नख को पुलिस सुरक्षा में सतारा पहुंचाया जाएगा।
सतारा में लगेगी प्रदर्शनी
लंदन से लाए गए बाघ के पंजे शाहुंगरी, सतारा में प्रदर्शन के लिए रखे जाएंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सतारा जिले में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया है और यह भव्य और शाही अंदाज में किया जाएगा। बाघ नख के स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। बाघ नख सात महीने तक शिवाजी महाराज संग्रहालय में रहेंगे। जिले के दो स्कूलों के छात्र मुफ्त में बाघ नख देख सकेंगे। अन्य लोगों से 50 रुपये का टिकट लिया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button