फतेहपुर में बहन से छेड़खानी के विरोध में भाई की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले के जाफरगंज में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मंगलवार रात उसके भाई की तीन युवकों ने अगवा करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 28 वर्षीय युवक मजदूरी करता था। वह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे वह घर से शौच को जंगल निकला था।
इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। सुबह छोटे भाई ने बरातशाला से 200 मीटर दूर शहाबुद्दीन के खेत पर बड़े भाई का शव देखा। प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची। वह खेत पर मुंह के बल पड़ा था। नाक व मुंह से खून बहने के निशान थे। गर्दन पर खरोंच व दबाने के काले निशान मिले।
मां ने पुलिस को बताया कि बिंदकी कोतवाली के मुसुवापुर गांव का रोहित उसके गांव में रहने वाले फुफेरे भाई मोनू के घर आता-जाता था। रोहित उसकी छोटी पुत्री पर गलत नीयत रखता था। बेटा इसका विरोध करता था। इसी खुन्नस में रोहित, मोनू और घमंडी लाल ने बेटे की हत्या की है। सीओ सुशील दुबे ने परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button