पानीपत में 50 फीट की ऊंचाई से हाइवे पर गिरा लोहे का पाइप, 15 लोग घायल

पानीपत/हरियाणा। पानीपत शहर में बड़ा हादसा हुआ है। शहर के संजय चौक पर सोमवार दोपहर एलिवेटेड हाइवे से लोहे का 80 फीट लंबा एक पाइप नीचे गिर गया। हाइवे-44 से गुजर रहे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 15 राहगीर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग भी पहुंचे। उन्होंने पाइप के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया। पाइप वजनदार होने से लोगों को राहत कार्य में दिक्कत आई। घटना का पता चलने पर प्रशासन की ओर से बचाव टीम भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, एलिवेटेड हाइवे से बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज पाइप लगाया गया था। दिन के करीब ढाई बजे यह पाइप करीब 50 फीट ऊंचाई से गिरा। इसकी चपेट में में आने से छह गाड़ियां और बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। 15 लोग घायल हो गए। कार सवार दो लोगों को भी इस घटना में चोटें आईं। घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
वहीं, इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे 44 पर लगभग 5 से 10 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इसे डीसीपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। घटनास्थल पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने पहुंचकर घायलों को हाल चाल जाना और एलएनटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।
घटनास्थल पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि लगभग ढाई बजे हादसा हुआ। दो से तीन गाड़ियों और बाइक के ऊपर पाइप गिरी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ड्रेन पाइप में मलबा भरा हुआ था। लगभग 50 फीट लंबा पाइप चार से पांच गाड़ियों के साथ एक बाइक पर गिरा। इसमें बाइक सवार की टांग टूट गई और वहीं कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button