दिल्ली में महिला ने की शर्मनाक हरकत, बिकनी पहने डीटीसी बस में चढ़ी, लोगों ने बुलाई पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अजीब वाक्या देखने को मिला, जब भीड़भाड़ वाली क्लस्टर बस में एक महिला को उतारने के लिए यात्रियों को पुलिस बुलानी पड़ी। ये महिला बेहद कम वस्त्र पहनकर क्लस्टर बस में चढ़ी थी। दिल्ली में यात्रियों से भरी बस में एक महिला बिकनी पहनकर यात्रा करती दिखी थी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
इस मालमे पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी के अनसार केवल अंतर्वस्त्र पहने महिला पंजाबी बाग बस स्टॉप से बस में चढ़ी थी। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, महिला बस में ऐसी हालत में चढ़ी, जिस पर चालक दल और यात्रियों को आपत्ति थी। किसी यात्री ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया और 10 मिनट के बाद महिला बस से उतर गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए 12 सेकेंड के वीडियो में महिला बस के दरवाजे के पास खड़ी हुई नजर आ रही है।
बता दें कि जैसे ही महिला बस में चढ़ी थी, उसे देखकर बस में बैठी अन्य महिला बस में दूसरी तरफ चली गई थी। युवती के पहनावे को देखकर यात्री भी उससे दूर जाने के लिए खड़े हो गए थे। कई यूजर्स ने इस पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है। यूजर्स ने ये भी सवाल किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कबतक उपाय लागू किए जाएंगे। हालांकि महिला के इस वीडियो ने ऑनलाइन हलचल मचा दी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लाखों की संख्या में व्यूज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button