कोटा में पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने दो को किया सस्पेंड

कोटा/राजस्थान। जिले के ग्रामीण क्षेत्र कैथून में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी लहसुन भरकर आए एक पिकअप चालक से अवैध तरीके से वसूली करते नजर आए। इस मामले में कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, अभी तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये वीडियो कब का है। बावजूद इसके यह साफ हो गया है कि यह वीडियो कैथून से कोटा के उम्मेदगंज के बीच स्थित नई सड़क मार्ग का है।
इस मामले में कोटा ग्रामीण एसपी करण शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो उनके भी संज्ञान में आ गया है, जिसमें दोनों ट्रैफिक पुलिस के जवान अवैध तरीके से वाहनों से वसूली करते नजर आए हैं। ऐसे में कोटा ग्रामीण के कैथून में तैनात दोनों पुलिसकर्मी हरीश और मेघराज को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी करण शर्मा ने इन दोनों के संबंध में जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वाहन चालक को यह कहते नजर आए कि यहां उन्हीं की तैनाती होगी। कोई दूसरा कोई नहीं आएगा। फिलहाल लोकसभा चुनाव है, इसलिए वाहनों की जांच की जा रही है। खैर, परिपूर्ण न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button