इरफान सोलंकी के घर ईडी का छापा,मकानों की कीमत जानने के लिए आर्किटेक्ट को साथ लेकर गई थी ईडी

कानपुर/उत्तर प्रदेश। इरफान सोलंकी और उनके परिवार के आलीशान घरों की वास्तविक कीमत जाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूरी तैयारी के साथ कानपुर पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, टीम अपने साथ एक आर्किटेक्ट भी ले गई थी। आर्किटेक्ट ने बिल्डिंगों के निर्माण और वहां लगी लग्जरी चीजों के आधार पर मकान की कीमत आकी। इसके बाद ही ईडी ने मकान की अनुमानित कीमत की बात सार्वजनिक की।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने छापे वाली जगहों पर सभी लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। सभी को आश्वासन दिया गया है कि क्लोनिंग के बाद मोबाइल वापस कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कानपुर में सभी घरों में मिली संपत्तियों की रजिस्ट्री की फोटोकॉपी भी केंद्रीय एजेंसी ने हासिल की है।
इरफान सोलंकी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और आगजनी के मुकदमों के फैसले की तारीख क्रमश: 6 मार्च और 14 मार्च तय थी। इस बीच 5 मार्च को सरकार ने हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर दी। इसमें धारा-311 सीआरपीसी के तहत एक गवाह को न बुलाने के लोकल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। इसकी सूचना 6 मार्च की सुबह अभियोजन ने कोर्ट में दी। इसके बाद फैसले की अगली तारीख 14 मार्च तय हुई। 14 को ही आगजनी के मामले में फैसला आना है। यह सब चल ही रहा था कि गुरुवार सुबह अचानक ईडी की छापेमारी ने कई सवाल खड़े कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button