सीएम योगी ने डिफेंस कॉरिडोर का किया उद्घाटन, अडानी ग्रुप बनाएगा एके-47, तोप-कार्बाइन समेत 41 हथियार

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर में अडानी डिफेंस ग्रुप का डिफेंस कॉरिडोर बनकर तैयार है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन किया। डिफेंस कॉरिडोर 1500 करोड़ की लागत से बनकर तैयार किय। यह 250 एकड़ में फैला में हुआ है। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वहीं, सीएम के साथ ही सेना अध्यक्ष मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। डिफेंस कॉरिडोर में कम रेंज की मिसाइल, हल्के एयरक्राफ्ट, तोप, एके-47, कार्बाइन, स्नाइपर रायफल समेत 41 हथियार बनाए जाएंगे।
कानपुर के साढ़ में बनकर तैयार हुआ डिफेंस कॉरिडोर एशिया का सबसे बड़ा एम्यूनेशन कॉम्प्लेक्स बताया जा रहा है। अडानी डिफेंस ग्रुप आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक घरेलू निर्माताओं ने दिलचस्पी दिखाई है। निवेशकों के लिए लैंड बैंक बनाया जा रहा है। भारतीय सेना की जरूरत के लिए सभी शस्त्र अडानी ग्रुप बनाएगा। पहले चरण में शार्ट रेंज हथियार बनाए जाएंगे, सेकेंड फेज में लांग रेंज और फिर थर्ड फेज में मिसाइल, भारी हथियार बनाए जाएंगे।
अडानी ग्रुप रक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति
अडानी ग्रुप तीनों सेनाओं और पैरामिलिट्री फोर्स के लिए सभी जरूरी हथियार तैयार किए जाएंगे। अडानी समूह डिफेंस के क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आया है। यहां पर शस्त्रों के भंडारण की भी व्यवस्था की गई है। डिफेंस कॉरिडोर के जरिए युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पहले युवा तमंचे लहराते थे। अब युवाओं के हाथ में टैब है। पहले दंगे होते थे, माहौल खराब किया जाता था। अब कावड़ यात्रा निकाली जाती है और दंगल होते हैं। प्रदेश के व्यापरियों को रंगदारी देने पड़ती थी, उनके लिए सरकार सम्मान निधि योजना लेकर आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button