सर्दी से ठिठुर रहा बंदर अचानक पहुंचा पुलिस थाने, दारोगा के पास बैठकर हीटर से सेंकने लगा हाथ-पैर

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी में गंगा के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी की वजह से पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। यदि कानपुर की बात की जाए, रात और सुबह के वक्त पारा 5 से 6 डिग्री जा रहा है। जिसकी वजह से आम-जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम इंसानों के साथ ही जानवरों को भी सर्दी का सितम झेलना पड़ रहा है।
गुरुवार को एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। ठंड से ठिठुर रहा बंदर पुलिस के कैंप कार्यालय के अंदर घुस गया। बंदर दारोगा के पास बैठकर हीटर से हाथ-पैर सेंकने लगा। पुलिस कर्मी का भी यहां पर मानवीय चेहरा देखने को मिला। पुलिस कर्मी ने उसे हीटर के सामने बैठाकर उसके बदन को हीटर से सेंका, तब जाकर उसे राहत मिली।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। लोगों के मन में पुलिस क्षवि ठीक नहीं है। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। लेकिन गुरूवार को वायरल वीडियो ने पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला।
दारोगा अशोक कुमार गुप्ता ने ठंड से ठिठुर रहे बंदर को हीटर के सामने बैठाकर उसके हाथ पैर सेंके। इसके साथ ही उसे बिस्किट खिलाया, और पानी पिलाया। जब बंदर ठंड से राहत मिली, तो वो अपने आप चला गया।
दारोगा अशोक कुमार गुप्ता और बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ठंड से परेशान बंदर कितनी शांति से दारोगा के पास बैठा है। दरअसल वो ठंड से कांप रहा था, जब दारोगा ने उसे हीटर के पास बैठाया। तब जाकर उसे राहत का अहसास हुआ। इस वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, दारोगा अशोक कुमार गुप्ता की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button