त्योहारी सीजन में आतंकी हमले की फिराक में आईएसआई, बाढ़ में भेजी हथियार-हेरोइन की बड़ी खेप

अमृतसर/पंजाब। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ बहते रावी दरिया में जहां बाढ़ के पानी से आमजन की बदतर हालत हो गई, वहीं पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की चांदी रही। आईएसआई के इशारे पर दोनों देशों के तस्करों ने इस दौरान जमकर हथियारों और हेरोइन की तस्करी को अंजाम दिया। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के नाम शामिल हैं। अमृतसर (देहात) के रमदास और अजनाला दरियाई इलाकों में हथियारों की बड़ी आठ खेप पहुंचने के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिले है। भारत- पाक तस्कर के बीच हुई बातचीत की एक रिकार्डिंग भी पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा के हाथ लगी है।
दोनों आरोपितों में बात हुई है कि ट्रक के टायर की ट्यूब में छिपाकर पिस्तौल, आरडीएक्स, ग्रेनेड और एके-टाइप की राइफल पाक तस्करों ने पानी में तैर कर भारतीय हद में ठिकाने लगाई है। इनमें से कुछ खेप भारतीय तस्कर ठिकाने लगा चुके हैं और कुछ वहीं दबी बड़ी हैं।
पता चला है कि भनक लगते ही बीएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां खतरनाक हथियार बरामद करने के लिए एक्टिव हो गई है। पुलिस और बीएसएफ द्वारा सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। कुछ इलाकों में बीएसएफ के अधिकारी मौका मुआयना भी कर चुके हैं। भारत में जन्माष्टमी से ही त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाती है। आने वाले दिनों में नवरात्र, दशहरा, दीवाली इत्यादि पर्व आरंभ होने वाले हैं। आईएसआई इसी की आड़ में पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। खासकर इसके लिए पाकिस्तान में बैठा बीकेआई का आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और विदेश बैठे गैंग्सटर जीवन फौजी, लखबीर सिंह, प्रभ दासूवाल अपने गुर्गों को तैयार कर चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button