गाजियाबाद में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने उस्‍तरे से पत्‍नी और डेढ़ साल की बेटी का गला रेता

गाजियाबाद। गाजियाबाद स्थित लोनी के बेहटा हाजीपुर में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की उस्तरे से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी डेढ़ साल की बच्ची पर भी उस्तरे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पत्नी और बेटी पर हमला करने के बाद आरोपी ने अपने गले पर भी उस्तरे से वार किया। इस बीच शोर सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे। यहां पत्नी मरी हुई मिली जबकि बच्ची और युवक खून से लथपथ थे। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायल युवक और बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।
महिला की बहन और बहनोई ने बताया कि युवक जावेद की शादी करीब तीन साल पहले सायरीना से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच विवाद रहता था। कई महीनों तक सायरीना अपने भाई के पास भी रही। दोनों का आरोप था कि जावेद अक्सर मारपीट करता था और जायरीना से जानवरों जैसा व्यवहार करता था। इसकी रिपोर्ट पुलिस में लिखवाई थी लेकिन पुलिस दोनों को रिश्ते सुधारने की नसीहत देकर एक साथ रहने के लिए कहती थी। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो आज ऐसा न होता। कार्यवाहक एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पहली नजर में मामला गृह क्‍लेश का लग रहा है। जांच की जा रही है।
जावेद हेयर ड्रेसर का काम करता था। वह बेहटा हाजीपुर के लाल मंदिर के पास किराये के मकान में अपनी पत्नी साफरीन और डेढ साल की बेटी के साथ रहता था। पड़ोसियों की मानें तो पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। जावेद और उसकी पत्नी सायरीना के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। सायरीना दिल्ली के सुंदर नगरी की रहने वाली थी।
सायरीना की बहनों ने बताया कि शादी को तीन साल हो चुके थे। उनकी डेढ़ साल की बेटी भी थी। बहनों का आरोप है कि जावेद दोहरी जिंदगी जीता है। अक्सर वह सायरीना के साथ मारपीट करता था। सायरीना ने इस बात की कंप्लेंट महिला सेल में भी की थी। दोनों की कई बार काउंसलिंग होने के बाद उन्हें परिवार से अलग रहने के लिए कहा गया था और उसके बाद जावेद ने बेहटा के लाल मंदिर के पास किराये का मकान लिया था यहां वह परिवार के साथ दो महीने से रह रहा था।
परिजनों ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व ही जावेद वुमन सेल में माफी मांगकर और पत्नी के साथ झगड़ा न करने का आश्वासन देकर अपने साथ लाया था। कुछ दिन दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हुआ था। जिस पर सायरीना के मायके वाले दोनों को समझा बुझाकर गए थे। शुक्रवार को जावेद ने फिर से पत्नी के साथ झगड़ा किया और दोपहर करीब एक बजे घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर ताला लगा लिया। जिसके बाद उसने पत्नी की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि डेढ़ वर्षीय बेटी हिबा का गला रेतने के बाद खुद का गला भी रेत लिया।
सायरीना की बहन की मानें तो सायरीना ने उन्हें बताया कि जावेद कहीं जाता था तो घर का ताला लगा कर जाता था, जावेद का कहना था कि वह घर से कहीं बाहर नहीं जाएगी और शाम पांच बजे ही दरवाजे बंद कर लेगी। ऐसा ही वह सुबह के समय भी करता था। उसकी जिंदगी एक कैदी की तरह होकर रह गई थी। जावेद उसे प्रताड़ित करता था लेकिन घर बसाने की चाह के लिए सायरीना सहती रहती थी। पड़ोसियों की मानें तो कल रात भी पति-पत्नी मे झगड़ा हुआ था। जावेद का सायरीना और बेटी पर हमला करने के बाद आत्महत्या का प्रयास करना समझ से परे है।
होश में आने के बाद हो सकेगी पूछताछ
पुलिस की मानें तो फिलहाल जावेद की हालत गंभीर है और वह उपचाराधीन है, अभी वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। जावेद की हालत में सुधार आने के बाद ही उससे पूछताछ में पता चल सकेगा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। सायरीना के बहनोई अनीस ने बताया कि जावेद की शादी शकी मिजाज़ का है, जिसके चलते वह शादी के बाद से ही आए दिन उससे झगड़ा करता था और घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। यही वजह है कि काफी दिन से सायरीना अपने मायके में रह रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button