लिव इन में रह रही प्रेमिका ने काटा प्रेमी का गला, सूटकेस में लाश लेकर जाते समय पुलिस ने पकड़ा

गाजियाबाद ब्यूरो। गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका अपने प्रेमी का शव सूटकेस में ले जाते वक्त पकड़ी गई है। जानकारी के मुताबिक महिला तुलसी निकेतन चौकी इलाके के पास से एक ऑटो से पकड़ी गई है। पुलिस महिला से अभी पूछताछ कर रही है। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि प्रेमी प्रेमिका चार साल से लिव इन में रह रहे थे। पुलिस युवती से और ज्यादा जानकारी के लिए लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला प्रीति शर्मा निवासी तुलसी निकेतन चार साल से संभल के रहने वाले फिरोज के साथ लिव इन में थी। प्रीति अपने पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी। मृतक प्रेमी फिरोज दिल्ली में सैलून चलाता था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित महिला ने अपने प्रेमी की उस्तरे से गला काटकर हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर शव को कई घंटे तक छिपाए रखा। उसका प्लान सूटकेस को किसी ट्रेन में ठिकाने लगाने की योजना थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने दिल्ली के सीलमपुर से ट्रॉली बैग खरीदा था। दोनों में शादी न करने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button