इंदौर में स्मगलर कछुआ और रेडसैंडबोआ स्नेक की कर रहे थे अवैध तस्करी, वन विभाग ने 5 आरोपियों को पकड़ा

इंदौर/मध्य प्रदेश। वन्य प्राणी कछुआ और रेडसैंडबोआ सांप की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो रेडसेंडबोआ और चार कछुए जब्त किए गए। गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते है। पूछताच कर इनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
दरअसल, स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स को वन्यप्राणियों की तस्करी को लेकर सूचना मिली थी कि बिजवाड़-कांटाफोड मार्ग पर वन्यप्राणियों की अवैध तस्करी की जाने वाली है। जिसके बाद टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने टीम बनाकर तस्करों से संपर्क किया, जहां वन्यप्राणियों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पकड़ा गया।
टाइगर टास्क फोर्स ने जिन 5 आरोपियों को पकड़ा है उनके कब्जे से दो रेडसेण्डबोआ सांप, चार भारतीय कछुआ जब्त किए गए हैं। इन वन प्राणियों की विदेशों में काफी डिमांड होने से तस्कर इसे उचित कीमत मिलने पर बेच देते है। पांचों तस्करों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक दुर्लभ प्रजाति कछुओं की विदेशों में काफी मांग रहती है। इसके साथ ही साथ कई लोग तंत्र-मंत्र की विद्या के लिए भी इन कछुओं का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें भारत में इंडियन स्टार टू टो इज के नाम से पहचाना जाता है। यह काफी दुर्लभ और काफी कम दिखने वाली प्रजाति के कछुए हैं। इन रेयर किस्म की मार्केट में मार्केट में अच्छी डिमांड होती है। वहीं, ज्यादा पैसे के लालच में लोग इनकी तस्करी करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button