भजनपुरा मण्डल भाजपा अध्यक्ष व प्रतिष्ठित कवि भुवनेश सिंघल व उनकी टीम ने अयोध्या में रामलला के किये दर्शन

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। भजनपुरा मण्डल उत्तर पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष व प्रतिष्ठित कवि और राम मंदिर निर्माण में मजदूर बनकर सेवा कर चुके भुवनेश सिंघल व उनकी टीम ने सनातन संस्कृति के संवाहक आराध्य प्रभु श्री राम जन्मस्थली अयोध्या धाम मंदिर के दर्शन किये। स्पेशल आस्था ट्रैन से 1506 भाजपा कार्यर्ताओं के साथ लगभग 8 किलोमीटर का पैदल सफर कर अयोध्या पहुंचें और वहां सरयू में स्नान किया व हनुमान गढ़ी के दर्शन भी किये। यात्रा के दौरान भुवनेश सिंघल ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से भोजन पानी का वितरण किया व उनके लिए प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था ट्रैन में ही की। थक चुके अनेक कार्यकर्ताओं के पैरों पर दर्द निवारक स्प्रे भी सिंघल ने अपने हाथों से किया।
इस अवसर पर अयोध्या में बने पंचवटी आश्रय स्थल पर कार्यक्रम अयोजित कर भुवनेश सिंघल ने अपने साथ गए कार सेवक मोहन सिंघल सत्पथी, रोहताश कश्यप व कौशल मिश्रा का विशेष सम्मान भी किया और सभी ने इन कारसेवकों के संघर्ष की कहानी को उन्हीं के मुख से सुना और अश्रुपूरित नयनों से जय श्री राम का घोष करके कारसेवकों के प्रति आभार प्रकट किया। सिंघल ने बताया कि यही वो कारसेवक हैं जिनकी कारसेवा के बल पर ही आज राम मंदिर बन सका है और सिंघल ने प्रधानमंत्री का विशेष धन्यवाद किया कि उनके नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ। भुवनेश सिंघल ने आस्था स्पेशल ट्रेन देने के किये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी व जिलाध्यक्ष पूनम चौहान का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला व मण्डल के 1506 कार्यकर्ताओं ने राम लला के दर्शन किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button