गोशाला में बंधी गाय गाय के साथ रेप, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, 3 दिन के रिमांड पर

हमीरपुर/हिमाचल प्रदेश। हमीरपुर जिले में एक हैवान ने गाय के साथ दरिंदगी की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हैवान ने एक गोशाला में बंधी गाय के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेजुबान जानवर के साथ गलत करते हुए आरोपी रंगेहाथ पकड़ा गया है। घटना हमीरपुर जिले के त्रिरोगली चलोखर गांव की है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार पुत्र अमीचंद गांव उंगली चलो हमीरपुर के तौर पर हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला सोमवार दोपहर का है। जहां स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा एसआई केबल सिंह ठाकुर की अगुवाई में आरोपी व्यक्ति को मौके पर गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए गिरफ्तार किया गया है। एएसपी अशोक वर्मा के अनुसार, पुलिस ने मामला धारा आईपीसी 377 के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज जिला न्यायालय में पेश किया है। वहीं माननीय जिला न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन तक के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इस तरह की घटना से ग्रामीण भी सहमे हुए है और उक्त व्यक्ति के द्वारा किए गए कृत्य को लेकर ग्रामीण काफी उग्र हो गए है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि इस व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button