स्कूल के झगड़े में लड़के को ओवर ब्रिज से नीचे फेंका, हुई दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी ईस्ट दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में बुधवार दोपहर झगड़े के दौरान नौवीं के स्टूडेंट को 20 फुट ऊंचे फुटओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया गया। अचेत हालत में राकेश (15) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की रीढ़ की हड्डी के अलावा हाथों और पेरों की हड्डियां टूट गई। हर्ष विहार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कूल में किसी बात पर राकेश का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
राकेश परिवार के साथ नंद नगरी के गगन विहार में रहते थे। फैमिली में माता-पिता, एक भाई और बहन हैं। पिता का शटरिंग का काम है। राकेश मंडोली जेल के पास स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं में पढ़ते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12.15 बजे वो घर से स्कूल जाने के लिए निकले।
इस बीच मंडोली जेल के पास वजीराबाद-भोपुरा रोड पर मौजूद फुटओवर ब्रिज पर स्कूल के ही कुछ दूसरे छात्रों ने रोक लिया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इन छात्रों ने राकेश को उठाकर फुटओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ छात्रों ने घर जाकर बताया। परिजन अस्पताल भागे, जहां राकेश की मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button