जय श्रीराम की गूंज, रामलला के दर्शन की चाह, महाराष्‍ट्र से पैदल चली 300 भक्तों की टोली

मुंबई/एजेंसी। महाराष्‍ट्र के मीरा-भाईंदर से 300 रामभक्तों का जत्था रविवार को अयोध्या के लिए पैदल रवाना हो गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी रामभक्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ये गर्व की बात है कि मीरा-भाईंदर से 300 रामभक्त पैदल अयोध्या जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वह कर दिखाया है।
मीरा-भाईंदर से अयोध्या तक की यात्रा का आयोजन राम सेना फाउंडेशन ने किया है। फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित मिश्रा ने बताया कि 47 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद 26 जनवरी को यह जत्था अयोध्या पहुंचेगा। इस दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कुल 47 जगहों पर पड़ाव होगा। सबसे ज्यादा पड़ाव मध्यप्रदेश में होगा।
गौरतलब है कि इस यात्रा का खर्च विधायक प्रताप सरनाईक ने उठाया है। वह 47 दिन की यात्रा के दौरान भोजन, पानी, दवा व अन्य खर्च वहन कर रहे हैं। इसके अलावा 300 रामभक्तों के लिए गद्दा, कंबल और 2 जोड़ी ठंड के कपड़े भी सभी को दिया है। सरनाईक ने कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्हें रामभक्तों के माध्यम से उन्हें रामलला की सेवा का मौका मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button