‘देसी’ यूट्यूबर मालती चौहान का शव फंदे से लटका मिला, पति से चल रहा था विवाद

संत कबीरनगर/उत्तर प्रदेश। यूपी के संत कबीरनगर से दुखद खबर सामने आई है। अपने यूट्यूब वीडियो के चलते मशहूर हुईं मालती चौहान की बुधवार रात संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका शव घर में फंदे से लटकता मिला है। पूरा मामला महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव का है। यूट्यूबर के मौत पर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है कोई भी इसे लेकर हत्या तो वह कोई आत्महत्या बता रहा है। वहीं, पिता दीपचंद ने दामाद विष्णु पर हत्या का आरोप लगाते हुए हैं तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि एक दिन पहले ही वह मायके से लड़की को लेकर लेकर आया था। मालती का अपने पति विष्‍णु चौहान से विवाद चल रहा था। पुलिस विष्‍णु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मालती के निधन से उनके फैन्‍स हैरान हैं।
मालती चौहान पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर देसी स्‍टाइल में वीडियो बनाकर फेमस हुई थीं। वह अपने पति विष्‍णु चौहान के साथ भी वीडियो बनाया करती थीं। दोनों ने कुछ समय पहले एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कई वीडियो डाले थे। बाद में उनका सुलह भी हो गया था पर अचानक हुई मालती चौहान की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विष्‍णु ने मालती की शादी अर्जुन नाम के युवक से कराई थी
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विष्‍णु ने मालती की शादी अर्जुन नामक एक युवक से करा दी थी। धनघटा क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह का कहना है कि मालती चौहान की मौत की सूचना पर पुलिस तत्‍काल उनके घर पहुंची। फंदे से लटके शव को नीचे उतारकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। मालती के पति विष्‍णु से पूछताछ की जा रही है। इस बीच, मालती के घर पर उनके फैन्‍स समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है। लोग एक दूसरे से एक ही सवाल कर रहे हैं कि मालती ने आत्‍महत्‍या की है या फिर उसकी हत्‍या की गई है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button