मदरसे के शिक्षक ने 10 नाबालिग छात्रों के साथ किया कुकर्म

जूनागढ़/गुजरात। गुजरात प्रदेश के जूनागढ़ जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में स्थित एक ट्रस्ट द्वारा संचालित मदरसे में तैनात शिक्षक ने मदरसे में पढ़ने वाले 10 नाबालिग छात्रों के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मदरसे के एक छात्र की शिकायत पर पूरे मामले का खुलासा हुआ तो मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक सन्न रह गए। छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक और ट्रस्ट के संचालक को दबोच लिया है।
गुजरात के जूनागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षद मेहता ने बताया कि जिले में एक ट्रस्ट के द्वारा मदरसे का संचालन कई वर्षो से किया जा रहा है। उसी मदरसे में शिक्षण कार्य करने वाले एक शिक्षक पर मदरसे में पढ़ने वाले वाले छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्र ने मंगरोल थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मदरसे में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक पर दुष्कर्म (कुकर्म) का आरोप लगाया।
छात्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रों के साथ जबरदस्ती की जाती है। जबरन अवैध अप्राकृतिक संबंध बनाया जाता है। विरोध करने पर पिटाई भी की जाती है। छात्र ने कहा जब इसकी शिकायत ट्रस्ट के संचालक से की जाती है तो वह शिक्षक पर कार्यवाही करने के बजाय मामले को अनसुना कर देते हैं।
छात्र ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके समेत 10 नाबालिग छात्रों को शिक्षक अपना शिकार बना चुका है। लेकिन ट्रस्ट संचालक कार्यवाही नहीं कर रहे। छात्र ने कहा कि मदरसे के अन्य छात्रों पर भी शिक्षक की बुरी नजर है। छात्र ने मंगरोल थाने की पुलिस को बताया कि पहले शिक्षक छात्रों को परेशान करता है फिर तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है।
छात्र की शिकायत के आधार पर मंगरोल थाने की पुलिस ने 25 वर्षीय मदरसा शिक्षक पर धारा 377, 323, 506-2 के तहत अप्राकृतिक संभोग, हमला, धमकी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
छात्रों की शिकायतों के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के आरोप में मदरसे के 55 वर्षीय ट्रस्टी के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शिक्षक को सूरत से पकड़ा गया है जबकि मदरसे के ट्रस्टी को जूनागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय पर पेश किया गया जहाँ से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button