फतेहपुर में दर्दनाक हादसा,खाना बनाते समय महिला आग से जली; पास बैठे दो मासूम बच्चे भी जले- तीनों की मौत

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। ललौली क्षेत्र के खटौली गांव में बढ़ई उमेश विश्वकर्मा की 28 वर्षीय पत्नी अलका देवी रविवार दोपहर एक बजे घर पर खाना बना रही थी। रसोई घर के पास उसका पांच वर्षीय पुत्र गौरव व दो वर्षीय पुत्री परी भी बैठी थी। आग की चपेट में आकर वह जलने लगी। पास में बैठे बच्चे भी आग की चपेट में आ गए।
अस्पताल में तीनों ने तोड़ा दम
चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। स्वजन तीनों को जिला अस्पताल ले गए जहां से इन्हें एलएलआर, हास्पिटल कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन स्वजन कानपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां महिला व उसके दोनो बच्चों ने दम तोड़ दिया। दिवंगत का पति बहुआ कस्बा में बढ़ई का काम करता है। पति ने बताया कि खाना बनाते समय पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई।




