फतेहपुर में चोरों का आतंक, ताला तोड़कर जेवर सहित नगदी किया पार

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर /उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में जिले के विभिन्न इलाकों में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हुई हैं। इनमें से कई मामलों में चोरों ने लाखों रुपए की नगदी और जेवरात पार कर दिए हैं। हाल ही में, जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र केपौली गांव में रात बीती रात चोरों ने मोइनुद्दीन के घर को निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी मोइनुद्दीन ने बताया कि मेरा एक घर गांव के अंदर है, गांव में जलसा हो रहा था जिसे मैं गांव देखने गया था। एक घर गांव के किनारे जिसमें मेरी पत्नी और बहू और छोटा भाई थे। मुझे फोन द्वारा जानकारी मिली कि घर में चोरी हो गई है। तभी रात में घर आकर देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। गांव आकर मैंने अपनी पत्नी लालता बेगम से पूछा तो बताया कि चोर बगल के कमरे का ताला तोड कर हमारे सात हजार रुपए और बहू के बेड और अलमारी से दो हार,दो बंद, तीन जोड़ी पायल, अंगूठी और चालीस हजार रुपए नगद जो बेटे की बीमारी में उधार लिया था उन्हें वापस करने के लिए रखा था उसे भी ले गए। यह मामला लगभग डेढ़ बजे रात्रि का है।
चोरों की इन वारदातों से इलाके में लोगों में दहशत फैल गई है। लोग रात में घरों में अकेले रहने से डर रहे हैं। पुलिस ने इन मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चोरों की इन वारदातों के कारण लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम है। फतेहपुर जिले में चोरों के आतंक को रोकने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी योजना बनानी चाहिए। इसके साथ ही पुलिस को लोगों को जागरूक भी करना चाहिए ताकि वे चोरी से बच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button