एपल के पूर्व सीईओ स्‍टीव जॉब्‍स की पत्‍नी लॉरेन पॉवेल नहीं किया पहला अमृत स्‍नान

Lauren Powell, wife of former Apple CEO Steve Jobs, did not take the first Amrit Snan

  • महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्‍नान आज प्रयागराज में हुआ
  • स्‍टीव जॉब्‍स की पत्‍नी लॉरेन पॉवेल जॉब्‍स ने अभी स्‍नान नहीं किया।
  • लॉरेन पॉवेल कल्‍पवास करेंगी और उन्‍हें नया नाम कमला दिया गया

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। आज महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्‍नान है। प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ मेला का हिस्‍सा बनने एपल के पूर्व सीईओ स्‍टीव जॉब्‍स की पत्‍नी लॉरेन पॉवेल जॉब्‍स भी भारत आई हैं। चर्चा थी कि वह भी मकर संक्रांति के पर्व पर पवित्र स्‍नान करेंगी। लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार यह उन्‍होंने स्‍नान नहीं किया। इस बारे में उनके गुरु स्‍वामी कैलाशानंद गिरि ने जानकारी दी।निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्‍वर स्‍वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया, ‘उन्‍हें स्‍नान तो करना है लेकिन उनके हाथ में थोड़ी एलर्जी हो गई है। वह इस समय मेरे साथ शिविर में हैं। इसलिए वह अभी स्‍नान नहीं करेंगी। वह अकेले स्‍नान करेंगी। उसका इंतजाम करवाया जाएगा। उन्‍होंने इतनी भीड़ नहीं देखी है। वह हमारे साथ हवन, पूजन और अभिषेक में रहीं। फिलहाल विश्राम कर रही हैं। भारतीय परंपरा अलौकिक है, सभी इससे जुड़ना चाहते हैं।’
लॉरेन पॉवेल ने स्‍वामी कैलाशानंद गिरि को अपना गुरु बनाया है। वह यहां कल्‍पवास भी करेंगी। लॉरेन को स्‍वामी कैलाशानंद गिरि ने कमला नाम दिया है। इसके अलावा उन्‍हें अपना गोत्र दिया है। ऐसा इसलिए ताकि वह यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और कर्मकांडों में शामिल हो सकें। आज प्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही या अमृत स्‍नान है। मकर संक्रांति के इस स्‍नान पर सुबह 8 बजे तक लाखों लोग स्‍नान कर चुके हैं। माना जा रहा है कि 26 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में 40 से 45 करोड़ लोग आस्‍था की डुबकी लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button