सेक्टर-30 के रिहाइशी इलाके में मिला महिला वकील का शव, पति मौके से फरार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के हाईटेक सिटी नोएडा में एक महिला अधिवक्ता का शव मिला है। महिला का शव खुद की कोठी के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला है। आशंका है कि महिला की हत्या की गई हैं। उसके पति मौके से फरार है। महिला अधिवक्ता का शव मिलने से आसपास हड़कम्प मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची है। घटना रविवार की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत खुद की एक कोठी के अंदर रविवार को एक महिला वकील का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला है। मृतका महिला अपने पति के साथ सेक्टर-30 स्थित रिहाइशी इलाके में एक कोठी में रहती थी। महिला सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बताई जा रही है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला अधिवक्ता की हत्या की गई है। महिला का नाम रेणू सिंहा बताया जा रहा है। जिसकी उम्र करीब 61 वर्ष थी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-20 पर रविवार को कॉलर द्वारा सूचना दी गई की उनकी बहन रेणू सिंहा पत्नी नितिन सिंहा उम्र करीब 61 वर्ष निवासी सेक्टर-30 जो पेशे से वकील थी। 2 दिन से फोन नही उठा रही है।
उक्त सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घर का भाई की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर पाया कि रेणू सिंह अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिली है। मौके पर पुलिस अधिकारिगण, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर मौजूद है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मृतका का पति मौके से फरार हो गया है। मृतका के भाई द्वारा इनके पति के विरूद्ध हत्या का शक जाहिर किया गया है। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button