ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा गुरुवार की दोपहर को हुआ। यहां के गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग छत से कूद गए। एक व्यक्ति को इस वजह से गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में शॉर्ट सर्किट की वजह से गुरुवार दोपहर आ लग गई। देखते ही देखते ईंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। धुंए से दम घुटने लगा तो कई लोगों ने तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। छत से कूदने वाले एक व्यक्ति को इस दौरान गंभीर चोट आई है। उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें लगी हैं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं, आग की सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्लाजा में कितने लोग फंसे हैं लेकिन जो भी फंसे हैं, उनका रेस्क्यू कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button